पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन से शोक

Updated at : 07 Feb 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन से शोक

कामेश्वर बाबू संपूर्ण जीवन धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में समर्पित रूप से व्यतीत किया.

विज्ञापन

खगड़िया. राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य सह पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल की निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है. जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि कामेश्वर बाबू संपूर्ण जीवन धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में समर्पित रूप से व्यतीत किया. निधन पर संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमिंदर पासवान, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पासवान, प्रदेश अध्यक्ष ललन पासवान आदि शोक संवेदना प्रकट किया है. इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि पूर्व विधान पार्षद, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कामेश्वर चौपाल के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से बड़ी क्षति है. पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कंचन पटेल, जिला उपाध्यक्ष नंदू शाह, जितेंद्र यादव, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, नीतीश कुमार सिंह, प्रीति प्रिया, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, जिला मंत्री, आलोक विद्यार्थी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता कुंदन सिंह, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र पासवान, पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश सिंह, भाजपा नेता कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव, धर्मेंद्र कुमार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, सन्हौली मंडल अध्यक्ष अनुपम सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर, भदास मंडल अध्यक्ष नीतीश पटेल, मानसी मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र सूर्य सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन