ePaper

पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट कर घायल करने की शिकायत

Updated at : 18 Oct 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट कर घायल करने की शिकायत

थाना क्षेत्र के दिघौन गांव में पैसे की लेन-देन को लेकर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन गांव में पैसे की लेन-देन को लेकर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दिघौन गांव निवासी जोगी ठाकुर के पुत्र भवेश ठाकुर एवं स्वर्गीय चंद्रशेखर चौधरी के 62 वर्षीय पुत्र अशोक चौधरी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत किया है. इस संबंध में एक पक्ष के भवेश ठाकुर ने बताया कि दूसरे पक्ष के अशोक चौधरी मामूली बात को लेकर दुकान पर आकर मेरे साथ मारपीट करने लगा. मारपीट करने के दौरान मामूली सी चोट आंख के समीप लगी है. वहीं दूसरे पक्ष के अशोक चौधरी ने बताया कि भावेश ठाकुर ने बताया कि मेरा दो हजार रुपये बकाया था, मांगने के लिए गए तो रुपये देने में आनाकानी करने लगा. इसी दौरान मेरे साथ गाली-गलौज होने लगा, गाली गलौज करने के दौरान मारपीट होने लगी. इस दौरान ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गयी. उक्त युवक को अपने लाठी से आंख के समीप चोट लगी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन