रामजानकी ठाकुरबाड़ी पिरनगरा के महंथ को गायब करने की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 12:42 AM
रामजानकी ठाकुरबाड़ी पिरनगरा के महंथ को गायब करने की शिकायत
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पीरनगरा स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंथ बिहारी दास दो दिनों से गायब है. ठाकुरबाड़ी के सचिव लखनलाल निराला ने बताया कि बिहारी दास इस ठाकुरबाड़ी में पिछले 60 वर्षों से महंथ हैं. ठाकुरबाड़ी में ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2020 से ही कमेटी गठन कर सभी कार्यों को सुचारू रूप से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक अंजान व्यक्ति जिसका नाम शत्रुधन शरण दास है. वह ठाकुरबाड़ी आने जाने लगा. इसी बीच 19 जून को आरोपी शत्रुधन शरण दास महंथ को बहला फुसला कर गायब कर दिया. वहीं इसकी जानकारी मिलने पर कमेटी के लोगों ने गायब हुए उक्त महंथ की खोजबीन की, लेकिन महंथ का कोई सुराग नहीं मिलने पर इसकी शिकायत थाने में देकर उनके सकुशल बरामदगी का अनुरोध किया गया. वहीं सूचक सह ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के सचिव ने आशंका जताया है कि कहीं शत्रुधन शरण दास द्वारा ही महंथ को गुम कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपित की नजर उक्त ठाकुरबाड़ी के महंथी हासिल करने पर था. वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते छानबीन कर उनकी तलाश में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










