ePaper

बालक का गला रेत निर्माणाधीन फोर लेन पर फेंका, रेफर

Updated at : 23 Sep 2024 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

बालक का गला रेत निर्माणाधीन फोर लेन पर फेंका, रेफर

विज्ञापन

सुलतानगंज. थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फोर लेन सड़क पर एक बच्चा का गला धारदार हथियार से रेत कर जख्मी अवस्था में फेंक दिया गया. बालक की उम्र 10 वर्ष के आसपास है. पुलिस ने सोमवार देर शाम जख्मी बालक को बरामद कर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे की हालत गंभीर देख मायागंज रेफर कर दिया. बालक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. किसी तरह लडखड़ाते अपना नाम शाहिल पिता सुबोध शर्मा, जिला खगड़िया बताया. बच्चा असरगंज अपनी बहन के यहां आया था. बच्चे का अनुसार जख्मी ने आरोप अपने बहनोई पर लगाया है. घटना स्थल से पुलिस ने एक छुरा बरामद किया है. पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन