खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों ने बेगूसराय में जाकर मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया मथुरापुर के मनोज कुमार राय 4 अंक हासिल कर वेटरन वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किए.

विज्ञापन

ओपन रैपिड वेटरन में जे के जवाहर बने विजेता मानसी. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि बिहार राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में 22 मार्च रविवार को सुमोजयो शतरंज अकादमी द्वारा द्वितीय जीएम भास्कर मेमोरियल ओपन राज्य स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय के भारद्वाज गुरूकुल में किया गया. जिसमें बिहार के 18 जिले व 7 एकेडमी एवं क्लबों के 93 शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया. जहां खगड़िया के सात खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था. खगड़िया के अनुभवी खिलाड़ी जे के जवाहर ने बेगूसराय के मशहूर व राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर के अंडर 19 पूर्व बिहार चैंपियन व राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सोनू एवं मधेपुरा के एस जी एफ आई 2025 अंडर 19 चैंपियन राष्ट्रीय खिलाड़ी समीर वर्धन को अपनी पैनी चाल से बिसात छोड़ने को मजबूर कर दिया. तथा 7 चक्रों में 6 अंक हासिल कर वेटरन वर्ग के विजेता बने. वहीं खगड़िया मथुरापुर के मनोज कुमार राय 4 अंक हासिल कर वेटरन वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किए. खगड़िया गांधी नगर के मानव कुमार 4.5 अंक लाकर अंडर 15 के विजेता बने एवं अंडर 15 के नेवक कुमार को चौथा स्थान मिला. अंडर 15 बालिका वर्ग में भाव्या श्री को द्वितीय, अंडर 12 बालक वर्ग में मयंक को तृतीय व कृशु को पंचम स्थान, ओपन वर्ग में प्रशांत कुमार सिंह को चौदहवां स्थान मिला. 7 एकेडमी एवं क्लबों के खिलाड़ियों के भाग लेने पर जय खगड़िया शतरंज क्ल्ब विजेता बना. श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल कॉलेज परमानन्दपुर के चेयरमैन डाक्टर विवेकानंद, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत और जय खगड़िया शतरंज क्लब के अध्यक्ष ईंजीनियर धर्मेन्द्र ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खगड़िया में शतरंज को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में और भी कई प्रतियोगिता कराया जाएगा. एस बी मेमोरियल स्कूल के अक्षय राज को ट्राफी मिला. इस तरह खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों ने बेगूसराय में जाकर धमाल मचाया. खगड़िया के खिलाड़ियों का इस तरह से जलवा सुनकर जिलेवासी गदगद हैं तथा उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना एवं बधाई दी है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन