बीपीआरओ ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी एवं आवश्यक दवाइयां की स्थिति ठीक पाई गई.
चौथम. प्रखंड अंतर्गत सोनवर्षा घाट स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक ने बुधवार को जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति, रखरखाव, साफ-सफाई, पीने के पानी, आवश्यक दवाइयां एवं कर्मियों की उपस्थिति संबंधित तमाम जांच की गयी. निरीक्षण के बाद जानकारी देते हुए पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह जांच की गई. उन्होंने बताया कि भवन की स्थिति जर्जर पाई गयी. जबकि साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी एवं आवश्यक दवाइयां की स्थिति ठीक पाई गयी. तथा शौचालय ठीक पाए गये. मौके पर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




