बिहार के इस जिले में 65 स्कूल 20 अगस्त तक बंद, बाढ़ का कहर, गंगा-कोसी उफान पर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Aug 2025 2:48 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक

Bihar School Closed: उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर जारी है और खगड़िया जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक और बागमती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने 65 स्कूल 20 अगस्त तक बंद कर दिए हैं.

विज्ञापन

Bihar School Closed: उत्तर बिहार में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है. इसमें खगड़िया जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है. गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक और बागमती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे कई इलाके पानी में डूब गए हैं. इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए 65 स्कूलों को 20 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया है. पहले 32 स्कूल 14 अगस्त तक बंद थे. लेकिन हालात बिगड़ने पर 33 और स्कूल बंद कर दिए गए. अगर जलस्तर और बढ़ा तो स्कूल बंद रहने की अवधि बढ़ सकती है.

पढ़ाई पूरी तरह बाधित

कई गांवों और स्कूल परिसरों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे पढ़ाई पूरी तरह रुक गई है. खगड़िया, परबत्ता, बेलदौर, गोगरी और मानसी प्रखंडों में कई गांवों का संपर्क टूट गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शैक्षणिक सामग्री और उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखे जाएं. शिक्षकों को प्रखंड संसाधन केंद्रों में योगदान देने और जरूरत पड़ने पर अन्य स्कूलों में भेजे जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डीएम के नेतृत्व में चल रहा काम

डीएम नवीन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है. गोगरी अंचल के झिकटिया, बोरना, बन्नी और गोगरी पंचायतों में पानी भरने की स्थिति गंभीर है. 51 नावों से प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है और राहत सामग्री बांटी जा रही है. पॉलिथीन शीट्स और चापाकलों की मांग को पूरा करने के लिए तुरंत कार्रवाई हो रही है. गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 1.62 मीटर ऊपर और कोसी 0.74 मीटर ऊपर बह रही है.

बाढ़ ने यहां न सिर्फ शिक्षा, बल्कि लोगों के जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. पिछले 24 घंटों में गंगा और कोसी के पानी में कई लोगों की मौत हुई है. गांवों में सड़कें और घर डूब गए हैं, जिससे आवागमन और रोजमर्रा का जीवन ठप हो गया है. प्रशासन तटबंधों की निगरानी कर रहा है और हेल्पलाइन नंबर 06244-222384 जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: टिफिन बॉक्स में किसान से 21 हजार घूस लेते धराये राजस्व कर्मचारी, औरंगाबाद में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन