मानसी रेलवे प्लेटफॉर्म पर चलाया नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
मानसी रेलवे प्लेटफॉर्म पर चलाया नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान

स्थानीय मानसी रेल प्लेटफार्म पर शुक्रवार को रेल पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

मानसी. स्थानीय मानसी रेल प्लेटफार्म पर शुक्रवार को रेल पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान 22 से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह जन जागरूकता अभियान के दौरान चलाया गया है. अभियान की अध्यक्ष रेल थानाध्यक्ष रवि भूषण ने की. अभियान के दौरान यात्रियों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने कहा कि आप अपने बच्चों को कहां ले जाना चाहते है ये आपको तय करना पड़ेगा. अच्छे शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि की ओर ले जाना चाहते है तो अभी सें किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन बंद करें बच्चों को सही रास्ते पर ले जाने से पहले अभिभावक को स्वयं सही रास्ते पर चलना होगा. वहीं संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि अनजान व्यक्ति से किसी प्रकार का खाने पीने का सामान न लें, नशा खुरानी गिरोह से सतर्क रहें. मौके पर मौजूद नशा मुक्त भारत के संस्थापक सदस्य मुरलीधर साह, सुदर्शन आर्य, मानसी रेल पुलिस कर्मी महेश कुमार चौहान, मो रईश, कृष्ण ठाकुर, मीनु कुमारी, मनिषा कुमारी, अनिता कुमारी सहित मानसी रेल कर्मी व सैकडों यात्रिगण मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन