जन समाधान शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़, पांच भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो- समाधान शिविर में उपस्थित अधिकारी व गणमान्य | Prabhat Khabar Network

गोगरी अंचल कार्यालय में आयोजित जन समाधान शिविर में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी. अधिकारियों ने भूमि विवाद समेत विभिन्न समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया. पांच भूमि विवाद के मामलों में से तीन का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया.

विज्ञापन

गोगरी अंचल कार्यालय में सोमवार को आयोजित जन समाधान शिविर में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिविर में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद समेत अंचल से जुड़े विभिन्न मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा. अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनी और नियमानुसार त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर

जन समाधान शिविर की अध्यक्षता अंचल अधिकारी मो. आमिर हुसैन ने की. मौके पर राजस्व अधिकारी सुजीत कुमार सहित विभिन्न पंचायतों और हलका के कर्मचारी मौजूद थे. शिविर में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की गयी.

पांच भूमि विवाद के मामले आए सामने

सीओ मो. आमिर हुसैन ने बताया कि शिविर के दौरान भूमि विवाद से संबंधित कुल पांच मामले सामने आए. इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष दो मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

सीओ ने कहा कि भूमि विवाद सहित अंचल कार्यालय से संबंधित जो भी मामले लंबित हैं, उनका जल्द निष्पादन किया जायेगा. संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.जन समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर स्थानीय स्तर पर समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन