Bihar Bhumi: टिफिन बॉक्स में किसान से 20000 घूस लेते धराये राजस्व कर्मचारी, औरंगाबाद में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Aug 2025 2:22 PM

विज्ञापन

निगरानी के कब्जे में घूसखोर राजस्व कर्मचारी

Bihar Bhumi: औरंगाबाद के ओबरा में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार को 20000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. परिमार्जन प्लस के नाम पर पौने दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी. शिकायत पर निगरानी टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: औरंगाबाद के ओबरा से निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर राजस्व कर्मचारी को घूस के पैसे के साथ रंगे हाथ दबोच लिया. पकड़ा गया प्रमोद कुमार ग्राम पंचायत सोनहुली और ऊब ग्राम पंचायत का राजस्व कर्मचारी था. इस मामले में डाटा ऑपरेटर सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया गया था.

पौने दो लाख रुपये की की जा रही थी मांग

मिली जानकारी के अनुसार ओबरा प्रखंड के मानिकपुर गांव निवासी किसान दारोगा सिंह के पुत्र उदय कुमार परिमार्जन प्लस के लिए राजस्व कर्मचारी का चक्कर लगा रहा था.परिमार्जन प्लस के नाम पर कर्मचारी द्वारा पौने दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी. काफी दिन से बारगेनिंग का भी काम चल रहा था. अंतत: राजस्व कर्मचारी ने 20 हजार रुपये पर काम करने की हामी भरी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद कार्रवाई

इसी बीच उदय निगरानी विभाग पटना पहुंचा और संबंधित थाने में 60/25 के रूप में शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद निगरानी की टीम गतिविधियों पर नजर रखने लगी. मंगलवार को उदय कुमार 20 हजार रुपये लेकर अंचल कार्यालय के समीप स्थित आधुनिक अभिलेखागार डाटा सेंटर पहुंचा और परिमार्जन प्लस के नाम पर 20 हजार रुपये राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार को दिया. पैसा टिफिन बॉक्स में था.

ठीक उसी वक्त डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगरानी की छह सदस्यीय टीम पहुंच गयी और घूस के पैसे के साथ राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया. हालांकि राजस्व कर्मचारी पहले पैसे लेने से इंकार करता रहा, लेकिन जब टीम ने कड़ाई की तो वह टूट गया.

निगरानी के डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उदय कुमार ने निगरानी थाना में राजस्व कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के आलोक में सत्यापन कराया गया. इसके बाद निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ दबोच लिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 10 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन