औरंगाबाद के सोन नहर कैनाल में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रतीकात्मक तस्वीर
Aurangabad News : नवीनगर के नरारी कला खुर्द गांव में सोन नहर में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aurangabad News : नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के नरारी कला खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम सोन नहर कैनाल में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी राजेश चौधरी के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. घटना करीब 4:30 बजे की बतायी जा रही है.
आपके शहर में
अन्य बच्चों के साथ नहर के पास गया था शिवम
बताया जाता है कि शिवम कुमार अन्य बच्चों के साथ सोन नहर कैनाल के समीप गया था. इसी दौरान वह अचानक नहर के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. बच्चे को पानी में डूबता देखकर वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया और इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी.
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाने के लिए नहर में तलाश शुरू की. ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी.
बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया.
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि नहर में डूबने से बच्चे की मौत हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने के लिए अंचलाधिकारी को घटना की सूचना दे दी गयी है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : जनता दरबार में पहुंचे 24 आवेदन, डीएम ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए