अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर में आज लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मिशन जिंदगी के तहत होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में आज मिशन जिंदगी के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन. जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए युवाओं से रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील.

विज्ञापन

Aurangabad News : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर में शनिवार को ‘मिशन जिंदगी’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी प्रशासनिक एवं चिकित्सीय तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. अस्पताल परिसर में रक्तदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष काउंटर, बेड और आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों की व्यवस्था की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान को बताया महत्वपूर्ण

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना में घायल मरीजों, प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाली महिलाओं तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे मरीजों की जरूरत को देखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के लिए तैनात रहेगी मेडिकल टीम

रक्तदाताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्राथमिक जांच के लिए विशेष मेडिकल टीम की तैनाती की गयी है. रक्तदान से पहले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी. जांच में योग्य पाये जाने वाले लोगों से ही रक्तदान कराया जाएगा, ताकि रक्तदाता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Also Read : नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे 11 परिवाद, डीएम ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

स्थानीय लोगों और युवाओं से रक्तदान की अपील

शिविर का संचालन शनिवार की सुबह से किया जाएगा. अस्पताल प्रबंधन ने अंतिम तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने की अपील की है.

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है. युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने और ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को सार्थक बनाने की अपील की गयी है.

Also Read : नवादा के नियोजन मेले में 350 युवाओं का चयन, 22 निजी कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन