सिमरा थाना को मिला डायल 112 वाहन, आपात स्थिति में मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता
डायल 112 पुलिस वाहन | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : सिमरा थाना क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी, अब डायल 112 सेवा शुरू हो गई है. आपात स्थिति में पुलिस की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी टीम.
Aurangabad News : जिले के सिमरा थाना को एक बार फिर डायल 112 वाहन उपलब्ध कराया गया है. इससे थाना क्षेत्र के लोगों को आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित मदद मिल सकेगी. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुरुवार, 28 अगस्त से डायल 112 सेवा शुरू कर दी गयी है. अब किसी भी विशेष परिस्थिति, अपराध, दुर्घटना या आपात स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे सकते हैं और तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
आपके शहर में
वाहन मिलने से गश्ती और त्वरित कार्रवाई में आएगी तेजी
थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले वाहन की कमी के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी. अब डायल 112 वाहन उपलब्ध होने से पुलिस की गश्ती और त्वरित कार्रवाई में तेजी आएगी. डायल 112 की टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी. उन्होंने बताया कि पूर्व में उक्त वाहन को सिमरा थाना से हटा लिया गया था, जिससे आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच प्रभावित हो रही थी.
आपात स्थिति में बिना संकोच करें 112 पर कॉल
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी आपात स्थिति, अपराध या दुर्घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें. उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है. डायल 112 वाहन उपलब्ध होने से थाना क्षेत्र में आपातकालीन पुलिस सहायता और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
Also Read : नवादा के नियोजन मेले में 350 युवाओं का चयन, 22 निजी कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए