सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया वाहन चेकिंग अभियान, लोगों को किया जागरूक
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के कारण लगातार मौत हो रही है, जिसमें बिना हेलमेट बाइक चलाना भी एक कारण है.
विज्ञापन
समय से घर पहुंचने के लिए हेलमेट के महत्व की दी गयी जानकारी
खगड़िया. सड़क दुर्घटना के कारण लगातार मौत हो रही है, जिसमें बिना हेलमेट बाइक चलाना भी एक कारण है. घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी विजयंत के निर्देश पर एमवीआइ दल-बल के साथ समाहरणालय के समीप शुक्रवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व एमवीआइ अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, आकांक्षा कुमारी कर रही थी. समाहरणालय पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक अरुण कुमार, लालमणि, रवीना कुमारी, प्रभा कुमारी, लता कुमारी ने गाड़ी का कागज, हेलमेट, लाइसेंस की जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट के चालकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं ट्रिपल लोडिंग के वाहन चालक को सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गयी. चालान वसूल कर छोड़ दिया गया. एमवीआइ अभिषेक ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित करना, नशे में गाड़ी चलाने वालों को रोकना, दस्तावेजों की जांच करना, सड़क सुरक्षा बढ़ाना है. इस दौरान मोटरवाहन अधिनियम का उल्लंघन कर रहे विभिन्न वाहनों को पकड़ा गया. नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. अभियान के दौरान लगभग 30 हजार रुपये जुर्माना किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










