खगड़िया में दर्दनाक हादसा, गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, CISF जवान समेत 3 की मौत

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :30 Apr 2026 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
khagaria accident news

मौके पर लोगों की भीड़

Bihar Accident News: खगड़िया में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में CISF जवान समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. NH-31 पर गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया, जिससे सभी सवार दब गए.

विज्ञापन

Bihar Accident News: खगड़िया-गौछारी NH-31 पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गिट्टी लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. हादसा इतना भयावह था कि ऑटो में सवार लोग ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई.

CISF जवान पत्नी के साथ जा रहे थे स्टेशन

मृतकों में CISF जवान बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, बिपिन चौरसिया छुट्टी पर घर आए हुए थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी पर लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला.

महेशखुट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH-31 पर हुई. हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

ट्रक के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है. एक ही परिवार के दो लोगों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

Also Read: सीवान में एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे के हत्यारे को पुलिस ने मारी गोली

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन