तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 19 Apr 2026 9:55 PM

विज्ञापन

यज्ञ स्थल पर धर्म ध्वज का आरोहण प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया एवं उन्हें तिलक चंदन एवं चादर से सम्मानित किया गया

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के अमनी पंचायत स्थित अमनी गांव में तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को भूमिपूजन किया गया. जहां शक्तिपीठ खगड़िया के तमाम ट्रस्ट व गायत्री परिवार के विद्वान उपासकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मौजूद थे. वही यज्ञ स्थल पर धर्म ध्वज का आरोहण प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया एवं उन्हें तिलक चंदन एवं चादर से सम्मानित किया गया. मौके पर महा आयोजक मुनी लाल सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, महासचिव विजयकांत सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व सरपंच रामप्रवेश यादव, जिला संयोजक मृत्युंजय कुमार, ट्रस्ट के डॉक्टर बिजेंद्र विद्यार्थी, त्रिभुवन सिंह, कार्यकर्ता गणेश यादव, लाल बहादुर सिंह, बिहारी सिंह, रामप्रवेश सिंह, सरिता कुमारी, भोला सिंह, उमेश प्रसाद सहित मुख्य अजमान संतोष कुमार, अवधेश मंडल मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन