बीईओ ने प्रधानाध्यापक को स्कूल के दीवाल लेखन करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के मवि महिनाथनगर, गौंगी समेत कई विद्यालयों का बीईओ मनोहर कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

बेलदौर प्रखंड के मवि महिनाथनगर, गौंगी समेत कई विद्यालयों का बीईओ मनोहर कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मध्य विद्यालय में नामांकित आठ सौ छात्र-छात्रा में से 600 बच्चे उपस्थित थे. वही विद्यालय परिसर में बच्चों को खड़े होने में भी परेशानी हो रही थी दो कमरा का पक्के भवन एवं दो कमरा ईंट चदरा वाला भवन कुल चार कमरों में कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई होती है. जबकि 31 मार्च को आई आंधी ओलावृष्टि के कारण चदरा छप्पर वाले दो कमरा का चदरा उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया. जिसकी मरम्मती विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मजदूरों से करवाया जा रहा था. उन्होंने मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रदेव पासवान से दीवाल लेखन करवाने समेत अन्य सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन