आयुष बने बाल संसद के प्रधानमंत्री व मौसम बनी उप प्रधानमंत्री

Updated at : 11 Apr 2026 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
आयुष बने बाल संसद के प्रधानमंत्री व मौसम बनी उप प्रधानमंत्री

प्रखंड मुख्यालय स्थित विजय बालिका मध्य विद्यालय चौथम में शनिवार को बाल संसद व मीना मंच का गठन किया गया

विज्ञापन

विजय बालिका मध्य विद्यालय चौथम में बाल संसद और मीना मंच का हुआ गठन चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित विजय बालिका मध्य विद्यालय चौथम में शनिवार को बाल संसद व मीना मंच का गठन किया गया. प्रधानाध्यापक सुशील कुमार के नेतृत्व में शिक्षक राजीव कुमार रंजन एवं अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में वर्ग आठ के छात्र आयुष कुमार को प्रधानमंत्री बनाया गया. जबकि वर्ग आठवीं की छात्रा मौसम कुमारी को उप प्रधानमंत्री बनाया गया. वहीं सृष्टि कुमारी को शिक्षा मंत्री, अभिषेक कुमार उप शिक्षा मंत्री, राजू कुमार स्वास्थ्य मंत्री, पलक सिंह उप स्वास्थ्य मंत्री, विशाल कुमार को जल एवं कृषि मंत्री, भवेश कुमार को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, कर्मवीर कुमार को सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, पीयूष कुमार को बाल सुरक्षा मंत्री जबकि बिहारी कुमार को कार्यालय एवं भंडार मंत्री बनाया गया. दूसरी ओर मीना मंच में साक्षी कुमारी को मीना मंत्री, पलक सिंह उप मीणा मंत्री के अलावा सदस्य में प्रतिज्ञा कुमारी, सृष्टि कुमारी, जी संजन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मौसम कुमारी, शिवांगी, रेशम, नूतन, लक्ष्मी आदि को सदस्य बनाया गया है. इधर प्रधानाध्यापक ने छात्रों को उनके पद और जिम्मेदारी के बारे में जानकारियां दी. मौके पर शिक्षिका मंजू सिन्हा, डेजी कुमारी, कंचन कुमारी, शिक्षक अनुज कुमार आदि थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन