सफलता: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :10 Sep 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
सफलता: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

साइबर फ्रॉड आशीष उर्फ राजा एवं दीपक कुमार कंपनी में नौकरी दिलवाले के नाम पर झांसा देकर बैंक खाता खुलवाया.

विज्ञापन

महेशखूंट थाना क्षेत्र के धर्मपुर बन्नी गांव निवासी आशीष राज उर्फ राजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खगड़िया. प्राइवेट कंपनी में नौकरी व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को एसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के धर्मपुर बन्नी गांव निवासी अरूण साह के पुत्र आशीष राज उर्फ राजा को साइबर फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र के धर्मपुर बन्नी गांव निवासी राम विलास महतो के पुत्र संतोष कुमार ने साइबर थान में आवेदन देकर कहा कि साइबर फ्रॉड आशीष उर्फ राजा एवं दीपक कुमार कंपनी में नौकरी दिलवाले के नाम पर झांसा देकर बैंक खाता खुलवाया. उसके बाद दोनों फ्रॉड ने एटीएम, चेकबुक व सिम अपने पास रख लिया. जब नौकरी के बारे में पूछा जाता था तो आशीष व दीपक टालमटोल करता था.

नोटिस आने के बाद बैंक खाताधारी को पता चला फ्रॉड के बारे में

बताया कि जब पीड़ित को जब साइबर थाना द्वारा नोटिस भेजा गया तो फ्रॉड के बारे में जानकारी मिली. साइबर पुलिस ने खाताधारी से बारिकी से पूछताछ किया तो पता चला कि नौकरी के नाम पर आशीष व दीपक ने फ्रॉड किया है. इसके बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पीड़ित द्वारा साइबर थाना में आवेदन दिया कि पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साईबर द्वारा मामले की जांच की गयी.

साईबर थाना एवं महेशखूट थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा आशीष को हिरासत से लेकर पूछताछ की गयी. पुलिस ने साइबर ठग आशीष के विरूद्ध साईबर थाना में कांड संख्या-33/25 दर्ज किया गया है.

ठगी में उपयोग किए जा रहे एटमीएम, सिम सहित अन्य सामग्री बरामद

पुलिस ने साइबर फ्रॉड के पास से एटीएम कार्ड- 12, बैंक चेकबुक- 01, आधार कार्ड- 02, पैन कार्ड- 01,

वोटर आईडी. कार्ड- 01, रेडमी टैब-01, आईफोन- 01, वीवो का मोबाइल-01, सैमसंग की-पैड फोन-01,

सिम कार्ड- 09, विजिटिंग कार्ड सहित 13 हजार 575 रूपये नगद बरामद किया गया है. छापेमारी में शामिल साइबर पुलिस उपाधीक्षक निशांत गौरव, एसआई समरेन्द्र कुमार, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एएसआई चन्द्रकांत कुमार, एएसआई राजू कुमार, सिपाही रविकांत राय सहित पुलिस बल मौजूद थे.

पहले भी दीपक पर हो चुका है साइबर फ्राॅड का मुकदमा, फरार

एसपी ने बताया कि कांड के दूसरा आरोपित दीपक फरार है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. बताया कि दीपक के विरूद्ध पहले से भी साइबर थाना में कांड संख्या 21-24 दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि पसराहा थाना क्षेत्र के सौंडिहा गांव निवासी सुरेश प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने बीते 21 जुलाई 2024 को महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी दीपक कुमार एवं सौंडिहा गांव निवासी बिजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र मंजेश कुमार के विरूद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. पीड़ित राहुल ने बताया कि साइबर फ्रॉड मंजेश कुमार ने रूपये का लालच देकर बैंक खाता, मोबाइल सीम,चेकबुक व एटीएम ले लिया. साइबर फ्रॉड ने बदले में चार हजार रूपये दे दिया. जिसके बाद फ्रॉड ने बैंक खाता में अवैध रूपये का लेन देन शुरू कर दिया.

साइबर फ्रॉड ने 15 दिनों में लगभग 75 लाख रूपये का किया निकासी

बताया जाता है कि पीड़ित राहुल ने जो बैंक खाता साइबर फ्रॉड को दिया था. वो उसके पत्नी का आईडीआई बैंक का खाता था. साइबर फ्रॉड मंजेश द्वारा राहुल को बताया गया कि कपड़ा का दुकान है. रूपये लेन-देन के लिए बैंक खाता की अति आवश्यकता है. अगर, तुम एक बैंक खाता देगा तो उसके बदले में 4 हजार दिया जायेगा. बताया कि कुछ दिन के बाद मंजेश ने दीपक से संपर्क कराया. मंजेश कुमार द्वारा कहा गया कि तुम्हारा एटीएम दीपक के पास है. इसी दौरान 20 जुलाई 24 को आईडीबीआई बैंक मैनेजर द्वारा फोन किया कि तुम्हारे खाता से अधिक ट्रांजेक्शन हो रहा है. पत्नी जब बैंक गई तो बैंक मैनेजर द्वारा ट्रांजेक्शन दिखाया. बताया कि साइबर फ्रॉड मंजेश व दीपक ने मिलकर 15 दिनों में 74 लाख 77 हजार 300 रूपये का निकासी किया है. पीड़ित ने साइबर थाना में 21 जुलाई को साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

साइबर फ्रॉड एक बैंक खाताधारी को 10 हजार रूपये का देता था प्रलोभन

गिरफ्तार साइबर फ्रॉड आशीष उर्फ राजा ने बताया कि गांव के बेरोजगार युवक व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रूपये का प्रलोभन देकर जाल में फंसाते थे. एक बैंक खाताधारी को दस हजार रूपये का प्रलोभन देकर बैंक खाता, सीम, एटीएम व चेकबुक ले लेते थे. गिरफ्तार आशीष उर्फ राजा ने बताया कि अब तक 26 बैंक खाता खोलवाया गया है. लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करके इसी के खाता पर रूपये मंगाते थे. बताया कि अब तक फ्रॉड के माध्यम से लगभग 70 लाख रूपये का लेन देन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन