12 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू, कक्षा 3-8 का लिखित व कक्षा 1 व 2 की परीक्षा होगी मौखिक

पुस्तिकाएं ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से टैब पर उपलब्ध कराया जायेगा.
कक्षा 1 से 8वीं की वार्षिक परीक्षा 19 मार्च तक चलेगी, तैयारी पूरी
खगड़िया. जिले के लगभग 12 सौ से अधिक प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी. यह परीक्षा आगामी 19 मार्च तक चलेगी. परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सभी तैयारी पूरी कर ली है. जिसमें सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चे परीक्षा में भाग लेंगे. बताया जाता है कि कक्षा एक व दो के छात्रों की परीक्षा मौखिक रूप से ली जायेगी. जबकि कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्रों के लिए लिखित परीक्षा होगी. इसके लिए उत्तर पुस्तिकाएं ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से टैब पर उपलब्ध कराया जायेगा. परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रश्नपत्र टैब पर भेज दिया जायेगा. शिक्षक प्रश्नों को विद्यालय स्तर पर श्याम पट यानी बोर्ड पर लिखेंगे. परीक्षा निर्धारित अवधि में सम्पन्न कराया जायेगा. उल्लेखनीय है कि परीक्षा के लिए स्कूलों में सादी कॉपियां उपलब्ध करायी गयी है. प्रखंड और संकुल स्तर के माध्यम से सभी विद्यालयों तक पहुंचा दिया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कमी न हो. परीक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गयी है.वार्षिक परीक्षा इस बार नई व्यवस्था के साथ होगी आयोजित
सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को इस बार नई व्यवस्था के साथ आयोजित होगी. स्कूल के प्रधानाध्यापक शिक्षक टैब के माध्यम से प्रश्नपत्र डाउनलोड करेंगे और छात्रों के लिए बोर्ड पर प्रश्न लिखेंगे. शिक्षा विभाग के इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराना है. मालूम हो कि पहले तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका छपवाकर स्कूलों में भेजी जाती थी, जबकि इस बार ऐसा नहीं किया गया है. अब विद्यार्थियों को केवल सादी कॉपी में ही उत्तर लिखना होगा. ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने से गोपनीयता भी बनी रहेगी. सभी को एक साथ प्रश्नपत्र मिल सकेगा. सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले पोर्टल से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर परीक्षा सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा.
24 मार्च तक परीक्षा कॉपी होगी जांच
परीक्षा समाप्त होने के बाद 19 से 24 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया जायेगा. मूल्यांकन पूरा होने के बाद 25 मार्च तक प्रगति पत्र और अंक तालिका तैयार की जायेगी. इसके बाद सभी स्कूलों में 30 मार्च को शिक्षक-अभिभावक बैठक होगी. जिसमें छात्रों का प्रगति पत्र अभिभावकों के साथ साझा किया जायेगा. मालूम हो कि वर्ष 2025-26 में सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग से वर्ग- 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




