ePaper

आरोपित शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 25 Nov 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
आरोपित शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सीमावर्ती काशनगर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान सहरसा जिले के काशनगर गांव निवासी चानो साह के पुत्र मंगल साह उर्फ मंगल कुमार के रूप में हुई. गिरफ्तार आरोपित को बेलदौर पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्तता मामले में गिरफ्तार किया है. विदित हो कि चार माह पूर्व बेलदौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के माली पंचायत के अकहा गांव से शराब बरामद की गई थी. उक्त मामले में गिरफ्तार युवक का संलिप्ता बताई जा रही है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब मामले में संलिप्त आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन