ePaper

अलग-अलग जगहों से तीन वारंटी समेत एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 27 Nov 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से तीन वारंटी समेत एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन वारंटी समेत एक शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार वारंटी की पहचान कुर्बन पंचायत के सठमा गांव निवासी दयानंद यादव के पुत्र मिथुन कुमार एवं दिवाना उर्फ देवेंद्र कुमार तथा पचौत गांव निवासी घोघो डोम के पुत्र उमेश डोम के रूप में की गई है. जबकि शराबी की पहचान बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर एक कुम्हरैली गांव निवासी शेषनाथ पोद्दार के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार शराबी शराब पीकर थाना परिसर में टहल रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर एसआई सरिता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने उसे गिरफ्तार किया. मामले की पुष्टि करते थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन