हे पंडा बाबा दर्शन करा द पर झूमे लोग
Updated at : 15 Jan 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

समारोह . डीएम व एसपी ने िकया उद्घाटन लोक गायक छैला बिहारी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया़ सुनिल मिश्रा ग्रुप ने भी अपना जलवा बिखेरा. गायिका दीक्षा व बबली ने न हम खाई मेवा खोआ न ही मिसरी मलाई गीत गाकर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया. सौम्या […]
विज्ञापन
समारोह . डीएम व एसपी ने िकया उद्घाटन
लोक गायक छैला बिहारी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया़ सुनिल मिश्रा ग्रुप ने भी अपना जलवा बिखेरा. गायिका दीक्षा व बबली ने न हम खाई मेवा खोआ न ही मिसरी मलाई गीत गाकर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया. सौम्या ने भी एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुगध कर दिया.
खगड़िया : कात्यायनी महोत्सव के तीसरे दिन जेएनकेटी के स्टेडियम में शनिवार की देर संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीएम जय सिंह व एसपी अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक छैला बिहारी ने हे पांडा बाबा दर्शन करा दा के गीत गाकर की.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुनिल छैला बिहारी ग्रुप व सुनिल मिश्रा ग्रुप के कलाकारों ने हिस्सा लिया. म्युजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये गये. वहीं गायिका दीक्षा व बवली ने न हम खाई मेवा खोआ न ही मिसरी मलाई गीत गाकर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया. सौम्या ने भी एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुगध कर दिया.
मौके पर कात्यायनी न्यास समिति के अध्यक्ष एसडीओ शिव कुमार शैव, उपाध्यक्ष युवराज शंभु , वरीय उपसमाहर्ता सियाराम सिंह, संजीव चौधरी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, कोसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह, मधु कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




