लोक शिकायत निवारण कानून से सुलभ न्याय का सपना साकार
Updated at : 13 Jan 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

सीएम ने दिये न्याय मिलने के उदाहरण खगड़िया : लोक शिकायत निवारण के तहत हुयी सुनवाई में भाग लेने के साथ साथ सीएम नीतीश कुमार ने चेतना सभा में इस कानून की जमकर प्रशंसा की. इस कानून के तहत न्याय पाने वाले कुछ लोगों के नाम सभा मंच से भी लेते हुए इससे फायदे गिनाये. […]
विज्ञापन
सीएम ने दिये न्याय मिलने के उदाहरण
खगड़िया : लोक शिकायत निवारण के तहत हुयी सुनवाई में भाग लेने के साथ साथ सीएम नीतीश कुमार ने चेतना सभा में इस कानून की जमकर प्रशंसा की. इस कानून के तहत न्याय पाने वाले कुछ लोगों के नाम सभा मंच से भी लेते हुए इससे फायदे गिनाये. बछौता के सीको पासवान की चर्चा करते सीएम ने कहा कि 6 वर्ष पर पर्चा प्राप्त हुआ था.
लेकिन जमीन पर दखल कब्जा नहीं मिल पाया था. इन्होंने गोगरी अंचल के शिरनियां गांव के महादलित विलास दास को 21 वर्ष के बाद मिली न्याय की भी चर्चा की. सीएम ने बताया कि 21 वर्ष पूर्व इन्हें जमीन का पर्चा तो मिला था लेकिन इन्हें भी जमीन पर दखल कब्जा नहीं मिल पाया था. लेकिन इसी कानून के तहत जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में पहले सुनवाई फिर यहां जारी हुयी आदेश के बाद इन दोनों पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाया गया.सीएम ने कुछ और लोगों के नाम इस मंच से लिये जिन्हें इस कानून के तहत न्याय मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




