छापेमारी में 75 बोतल शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

महेशखूंट पुलिस मौके से गिरफ्तार व्यक्ति से कर रही पूछताछ गोगरी : महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार और पुलिस बल ने बुधवार को महेशखूंट नया बाजार निवासी कामरेड बिन्देश्वरी साह के घर से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 75 बोतल बरामद किया. इस दौरान शराब कारोबारी बिन्देश्वरी साह को भी गिरफ्तार किया. डीएसपी राजन कुमार सिन्हा […]
विज्ञापन
महेशखूंट पुलिस मौके से गिरफ्तार व्यक्ति से कर रही पूछताछ
गोगरी : महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार और पुलिस बल ने बुधवार को महेशखूंट नया बाजार निवासी कामरेड बिन्देश्वरी साह के घर से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 75 बोतल बरामद किया. इस दौरान शराब कारोबारी बिन्देश्वरी साह को भी गिरफ्तार किया. डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करी के लिए भारी मात्रा में शराब लाकर महेशखूंट नया बाजार में कामरेड बिन्देश्वरी साह के घर में रखी गयी है, जहां से उसे बेचना है.
सूचना मिलने के साथ ही महेशखूंट थाना के थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से 250 एमएल और 500 एमएल की बोतल वाली शराब के साथ कामरेड बिन्देश्वरी सिंह को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि शराब झारखंड से लायी गयी थी, जहां से शराब को क्षेत्र के अन्य गांवों में तस्कर और शराब माफियाओं को भेजा जाता है. शराबबंदी के बाद भी लोग इस धंधे में जुड़े हुए थे. पुलिस मामले मेंं शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की तैयारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




