पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने से खुशी, कार्यों में बरती जा रही गड़बड़ी से पड़ी फीकी

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :13 Apr 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने से खुशी, कार्यों में बरती जा रही गड़बड़ी से पड़ी फीकी

पुलिया निर्माण कार्य में बरती जा रही गड़बड़ी से पोषक क्षेत्र के लोगों में घोर नाराजगी पनप रही है.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के रोहियामा गांव से बोबिल पंचायत के कुम्हरैली गांव सीमावर्ती क्षेत्र तक निर्माणधीन सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही गड़बड़ी से इसके टिकाउपन को लेकर पोषक क्षेत्र के लोग चिंतित हैं. जबकि उक्त पथ के निर्माण कार्य शुरू होने से आवागमन संकट से मुक्ति मिलने की उम्मीद से पोषक क्षेत्र के लोग काफी खुश नजर आ रहे थे. जानकारी के मुताबिक उक्त रूट में करीब 19 लाख 5 हजार 664 रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है एवं रोहियामा से कुम्हरैली के सीमावर्ती सहरसा जिले तक करीब चार किलोमीटर पथ का भी निर्माण कार्य शुरू है. लेकिन उक्त पुलिया निर्माण कार्य में बरती जा रही गड़बड़ी से पोषक क्षेत्र के लोगों में घोर नाराजगी पनप रही है. ग्रामीणों ने बताया कि यदि सड़क का निर्माण शेरबासा होकर होती है तो हम लोगों को रोहियामा या कुम्हरैली गांव जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती. उक्त पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गोगरी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराई जा रही है. जबकि शेरबासा के आगे भी आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों का धयानाकृष्ट कराते स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन