पूर्व रंजिश को लेकर 18 वर्षीय युवक को बुरी तरह पीटकर किया घायल

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :13 Apr 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व रंजिश को लेकर 18 वर्षीय युवक को बुरी तरह पीटकर किया घायल

बेगूसराय जिले के साहबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सादपुर गांव निवासी रणवीर महतो के 18 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार मजदूरी करने के लिए पनसलवा गांव आए हुए थे.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव में पूर्व रंजिश को लेकर एक 18 वर्षीय युवक को मोबाइल पर फोन कर बुलाकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उसे ईलाज के लिए सीएचसी भिजवाया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बेगूसराय जिले के साहबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सादपुर गांव निवासी रणवीर महतो के 18 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार मजदूरी करने के लिए पनसलवा गांव आए हुए थे. उक्त युवक के मोबाइल पर अज्ञात युवक के द्वारा फोन लगाकर गाली गलौज किया एवं गाली गलौज करते हुए अज्ञात युवक ने उक्त युवक को मिलने के लिए पनसलवा गांव बुलाया. जब गुलशन कुमार पनसलवा गांव पहुंचे तो उक्त युवक बिना नाम पूछते ही बेल्ट से मारपीट करने लगा, मारपीट करने के दौरान उक्त युवक जान बचाने के लिए पनसलवा गांव निवासी सुशील कुमार के घर की ओर भागे. लेकिन आरोपित पीछा करते हुए दरवाजे पर पहुंच कर जमकर मारपीट किया. मारपीट का जब विरोध सुशील कुमार किया तो दबंगों ने उन्हें भी मारपीट करने लगे. जब वह सुशील कुमार घायल हो गया तो दबंगों ने गुलशन कुमार को अपने घर की ओर लेकर चले गए और अपने दरवाजे पर बांधकर जमकर बेल्ट से मारपीट करने लगा. जबकि उक्त युवक मजदूरी करने के लिए पनसलवा गांव आए हुए थे. उक्त मामले में पीड़ित युवक ने थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन