ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत
ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के पटेल हाईस्कूल काजीचक ढाला के पिलर संख्या 105 के समीप ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया कि देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सका है. शव पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










