हादसों में पांच की मौत

अलौली : अलौली-खगड़िया पथ पर रटनाहा मोड़ के पास ऑटो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि ऑटो पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं […]
अलौली : अलौली-खगड़िया पथ पर रटनाहा मोड़ के पास ऑटो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि ऑटो पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामसागर सिंह के पुत्र प्रेम कुमार सिंह घर में बिजली का काम कर रहा था.
माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव के निकट गंगा की उपधारा में डूबने से सोमवार को एक छात्रा की मौत हो गयी.बागमती नदी में सोमवार की दोपहर डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर मैजनी गांव निवासी हरदेव शर्मा के पुत्र अंकुश कुमार है. महेशखूंट प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर मौजा के दुखाटोल के समीप गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




