पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर करें पेंशन का वितरण

खगड़िया : समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला प्रबंध पर्षद की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती ने की. बैठक में अलौली विधायक चंदन कुमार, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल व उप विकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी सहित सभी प्रखंडों के प्रमुख और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. जिप अध्यक्ष ने […]
खगड़िया : समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला प्रबंध पर्षद की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती ने की. बैठक में अलौली विधायक चंदन कुमार, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल व उप विकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी सहित सभी प्रखंडों के प्रमुख और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
जिप अध्यक्ष ने कहा कि डीआरडीए द्वारा ली गई योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन ईमानदारी पूर्वक हो इसमें पूर्ण पारदर्शिता नजर आनी चाहिए. उन्होंने पेंशन वितरण को लेकर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर करें. उन्होंने कहा कि जहां-जहां राजीव गांधी सेवा केंद्र बन चुके हैं. उन पर शीघ्र शिलापट्ट लगायी जाय. साथ ही उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें और जनहित से जुड़ी हुई सभी योजनाओं की जानकारी एवं उनके क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जाय.
वहीं बैठक में विधायक चंदन ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परस्पर समन्वय के साथ कार्यों को अंजाम दें. बैठक में जिला ग्रामीण विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभिन्न पीओ द्वारा 794.37 लाख रुपये मजदूरों व भेंडरों के खाता में हस्तान्तरित किया गया. उपलब्ध राशि 1089.18 लाख के विरुद्ध माह सितंबर 2016 तक 909. 86 लाख रुपये व्यय किये गये है. अबतक 123 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन हो चुका है.
मालूम हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम सभा के माध्यम से ही योग्य परिवारों का चयन एवं प्राथमिकता का निर्धारण किया जाना है. बैठक में बताया गया कि बीपीएल परिवारों का घर अग्नि कांड में जल गया है. विभिन्न प्रखंडों के वैसे 580 लोगों को इंदिरा आवास उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गयी है. साथ ही मुख्यमंत्री इंदिरा आवास जीर्णोधार योजना के तहत वैसे एसटी व एससी के लाभुकों को 30 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है. जिनका आवास लिंटर स्तर तक बना लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




