नप के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Published at :16 Oct 2016 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
नप के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

खगड़िया : नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सामूहिक शनिवार से हड़ताल पर चले गये हैं. इसकी घोषणा इन कर्मियों ने नगर परिषद के सभापति को पत्र लिखकर की है. जिसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी सौंपी है. सफाई कर्मचारियों ने लिखे अपने पत्र में कहा है कि उन्हें वेतन, बोनस आदि समय पर नहीं मिलने के […]

विज्ञापन

खगड़िया : नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सामूहिक शनिवार से हड़ताल पर चले गये हैं. इसकी घोषणा इन कर्मियों ने नगर परिषद के सभापति को पत्र लिखकर की है. जिसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी सौंपी है. सफाई कर्मचारियों ने लिखे अपने पत्र में कहा है कि उन्हें वेतन, बोनस आदि समय पर नहीं मिलने के कारण वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. हालांकि सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के अव्यवहारिक होने का भी आरोप पत्र में लगाया है. सरगम मलिक, चेतन मलिक, बैनू मलिक, पप्पु मलिक, रीता देवी, नगीना मलिक आदि सहित 72 सफाई कर्मियों ने हस्ताक्षर कर इस बात की सूचना कई अधिकारियों को भी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन