नोनीया जाति अनुसूचित जाति में शामिल हो

Published at :16 Oct 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
नोनीया जाति अनुसूचित जाति में शामिल हो

खगड़िया : सदर प्रखंड के लाभगांव में बिहार राज्य संघर्षशील नोनीया संघ से जुड़े लोगों की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के पदाधिकारी सह अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने किया. बैठक में भाग ले रहे संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह पर्यटन मंत्री अनीता देवी के भाई राजकुमार ने नोनीया समाज के लोगों की दयनीय स्थिति […]

विज्ञापन

खगड़िया : सदर प्रखंड के लाभगांव में बिहार राज्य संघर्षशील नोनीया संघ से जुड़े लोगों की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के पदाधिकारी सह अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने किया. बैठक में भाग ले रहे संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह पर्यटन मंत्री अनीता देवी के भाई राजकुमार ने नोनीया समाज के लोगों की दयनीय स्थिति पर चर्चा की.

उन्होंने कहा कि नोनीय समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाये. उन्होंने कहा कि नोनीया समाज के दशा व दिशा को लेकर आगामी 18 अक्टूबर को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाली सम्मेलन में चर्चा की जायेगी. साथ सरकार के समक्ष नोनीया समाज की स्थिति की जानकारी दी जायेगी. वहीं अधिवक्ता एसोशिएशन के सचिव पूर्व प्रमुख शिवजी महतो एवं मंच संचालन कर रहे लालबहादुर महतो, धर्मेंद्र कुमार, उमाशंकर महतो ने भी नोनीया समाज के विकास में होने वाली बाधा की चर्चा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन