दिव्या अंबष्ठ को मिली पीएचडी की उपाधि

Published at :05 Apr 2016 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
दिव्या अंबष्ठ को मिली पीएचडी की उपाधि

खगड़िया : स्थानीय स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक नील रतन अम्बष्ठ के पुत्री दिव्या अम्बष्ठ को दर्शनशास्त्र विभाग तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर से पीएचडी की उपाधि मिली है. दिव्या ने बताया कि उन्हें दर्शनशास्त्र विभाग कोशी महाविद्यालय के शोध निदेशक डॉ. ईश्वर चन्द, थे. उन्होंने बताया कि शोध का विषय: बौद्ध धर्म एवं विश्व […]

विज्ञापन

खगड़िया : स्थानीय स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक नील रतन अम्बष्ठ के पुत्री दिव्या अम्बष्ठ को दर्शनशास्त्र विभाग तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर से पीएचडी की उपाधि मिली है. दिव्या ने बताया कि उन्हें दर्शनशास्त्र विभाग कोशी महाविद्यालय के शोध निदेशक डॉ. ईश्वर चन्द, थे.

उन्होंने बताया कि शोध का विषय: बौद्ध धर्म एवं विश्व शान्ति एक अध्ययन है. उल्लेखनीय है कि दिव्या अम्बष्ठ डॉ प्रशान्त शरण भूतपूर्व प्रभारी प्राचार्य, कोसी कॉलेज, खगड़िया एवं पूर्व डीन सोशल साइंस, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की पुत्र वधु है. साथ ही अमरेश विक्रमादित्य, उपप्रबन्धक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना की धर्म पत्नी है. दिव्या अम्बष्ठ की प्रारम्भिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय, खगड़िया में हुयी.

उच्चतर शिक्षा कोशी कॉलेज एवं स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. उपाधी मिलने पर उनकी मां इंद्राणी अम्बष्ठ ने खुशी व्यक्त की है साथ ही उनसे जुड़े रेल कर्मियों ने दिव्या को बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन