धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी

Updated:
विज्ञापन

बीसीसीएल के अधिकारियों से बात करते शत्रुघ्न महतो (बीच में). फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: धनबाद के कतरास और छाताबाद क्षेत्र में धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर शुरू करने की तैयारी तेज हुई है. बाघमारा विधायक की पहल पर बंद पड़ी योजना का निरीक्षण किया गया. मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य के बाद करीब 25 हजार लोगों को जल्द पानी मिलने की उम्मीद है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के कतरास और छाताबाद लकड़का समेत करीब 25 हजार की आबादी को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है. धर्माबांध जलापूर्ति योजना को दोबारा शुरू करने के लिए बाघमारा विधायक ने पहल तेज कर दी है. वर्षों से बंद पड़ी इस योजना के पुनरुद्धार से हजारों परिवारों को लाभ मिलने वाला है.

विज्ञापन

शत्रुघ्न महतो ने किया स्थल निरीक्षण

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल एरिया तीन के महाप्रबंधक और माडा के अधिकारियों के साथ धर्माबांध जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने का आग्रह किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी.

छह महीने बाद बंद हो गई थी योजना

धर्माबांध जलापूर्ति योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी. शुरुआती दौर में इस योजना से हजारों परिवारों को नियमित रूप से पानी मिल रहा था. लेकिन कोरोना संक्रमण काल के दौरान रख-रखाव में कमी और तकनीकी दिक्कतों के कारण यह योजना लगभग छह महीने बाद ही बंद हो गई. इसके बाद से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

पांच साल बाद फिर तेज हुई कवायद

करीब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद अब इस योजना को फिर से चालू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. विधायक की पहल के बाद बीसीसीएल प्रबंधन और माडा के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर इसे जल्द शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है. स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

मेंटेनेंस और तकनीकी के बाद शुरू होगी आपूर्ति

विधायक शत्रुघ्न महतो ने बताया कि योजना को चालू करने के लिए कुछ जरूरी मेंटेनेंस कार्य किए जाने हैं. पाइपलाइन और अन्य आवश्यक सामग्री पहले से उपलब्ध है. सिर्फ मोटर और कुछ तकनीकी सुधार के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द लोगों को पानी मिलने लगेगा.

खत्म होगा जल संकट

इस योजना के पुनः शुरू होने से कतरास, छाताबाद लकड़का और आसपास के क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे न केवल पेयजल संकट दूर होगा बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा. लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह पहल बड़ी राहत साबित होगी.

इसे भी पढ़ें: गुवा में स्थानीय बहाली को लेकर फिर गरमाया माहौल, 5 मई की वार्ता पर टिकी निगाहें

जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देने का दावा

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जलापूर्ति योजना को जल्द धरातल पर उतारकर लोगों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पद्मा में इटखोरी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, टेलर और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola