पद्मा में इटखोरी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, टेलर और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के पद्मा में इचाक मोड़ पर धू-धूकर जलते ट्रक और ट्रेलर. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hazaribagh News: हजारीबाग के पद्मा में इटखोरी मोड़ के पास टेलर और ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. टेलर का इंजन पूरी तरह जल गया जबकि ट्रक का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ. फायर ब्रिगेड की मदद से बड़ा नुकसान टला. हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पद्मा से संजय यादव की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के पद्मा ओपी क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. टेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.

विज्ञापन

टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेलर के इंजन में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा अगला हिस्सा जलकर राख हो गया. वहीं ट्रक का भी आधा हिस्सा आग की चपेट में आ गया. ट्रक में लदे स्प्राइट और माजा की कई पेटियां भी जलकर नष्ट हो गईं.

फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला

घटना की सूचना मिलते ही पद्मा ओपी प्रभारी और इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की तत्परता से फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया. समय पर दमकल की गाड़ी पहुंचने से आग पर काबू पाया गया, जिससे पूरे ट्रक और उसमें लदे सामान को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया. इस घटना में स्प्राइट और माजा की कई पेटियां जलकर राख हो गईं.

चालक और उपचालक मौके से फरार

हादसे के दौरान दोनों वाहनों के ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए. हालांकि इस वजह से उनकी जान बच गई. पुलिस उनकी पहचान करने और घटना की जांच में जुट गई है.

ओवरलोडिंग और अचानक क्रॉसिंग बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इटखोरी की ओर से आ रहा ट्रक अचानक फोरलेन सड़क को क्रॉस करने लगा. उसी समय हजारीबाग की ओर से आ रहा ओवरलोड टेलर सामने ट्रक को देखकर तेजी से ब्रेक लगाने लगा. अचानक ब्रेक लगाने के कारण टेलर के टायर में आग लग गई और नियंत्रण खोने के बाद वह ट्रक से जा टकराया. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग फैल गई.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के तेतुलमारी में असंगठित मजदूरों का प्रदर्शन, आउटसोर्सिंग कंपनी का परिवहन कार्य ठप

पुलिस जांच जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: कोल्हान की सड़कों पर अंधेरे से उजड़ गया 324 परिवार, कोल्हान रक्षा संघ ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola