धनबाद के तेतुलमारी में असंगठित मजदूरों का प्रदर्शन, आउटसोर्सिंग कंपनी का परिवहन कार्य ठप

Updated:
विज्ञापन

धनबाद के तेतुलमारी में पुलिया के पास प्रदर्शन करतीं असंगठित क्षेत्र की महिला मजदूर. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: धनबाद के तेतुलमारी में असंगठित मजदूरों ने कोयला और पानी की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी का परिवहन कार्य बाधित किया. अंडरपास के पास धरना देकर सड़क जाम किया गया. मजदूरों ने कोयला आपूर्ति बंद करने का आरोप लगाया और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सिजुआ से इंद्रजीत पासवान की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड में धनबाद जिले के तेतुलमारी कोल डंप में गुरुवार को सैकड़ों असंगठित मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया. मजदूरों ने कोयला और पानी की मांग को लेकर हिल टॉप राइज प्राइवेट लिमिटेड नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के परिवहन कार्य को बाधित कर दिया. आंदोलन के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कंपनी का कामकाज ठप हो गया.

विज्ञापन

अंडरपास पुलिया के पास धरना, सड़क जाम

आंदोलनकारी सुबह बड़ी संख्या में जोगता थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने अंडरपास पुलिया के पास एकत्र हुए और धरना पर बैठ गए. इससे अंडरपास से गुजरने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया. इस दौरान मजदूरों ने बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

कोयला आपूर्ति बंद करने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि एक सोची-समझी साजिश के तहत तेतुलमारी कोल डंप में कोयले की आपूर्ति बंद कर दी गई है. इससे मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मजदूरों ने कहा कि यह कदम उन्हें इलाके से विस्थापित करने की कोशिश है.

पुराने वादों का हवाला देकर जताई नाराजगी

मजदूरों ने बताया कि जब तेतुलमुढी में आउटसोर्सिंग कंपनी की शुरुआत हुई थी तब यह वादा किया गया था कि निकाला गया कोयला डंप में गिराया जाएगा. इससे असंगठित मजदूरों को रोड सेल लोडिंग के लिए पर्याप्त कोयला मिलेगा और रोजगार सुनिश्चित होगा. लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह प्रक्रिया बंद कर दी गई है जिससे उनकी रोजी-रोटी छिन गई है.

प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप

आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रबंधन से लिखित और मौखिक रूप से अपनी मांगों को रखा. हर बार उन्हें आश्वासन दिया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इससे परेशान होकर मजदूरों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाया है.

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे अपनी जमीन पर आउटसोर्सिंग कंपनी को ओबी डंप नहीं करने देंगे. इससे आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र होने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: वन भूमि घोटाला: आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला मजदूर शामिल हुए. प्रमुख रूप से अशोक ठाकुर, फेकु मल्लाहा, रामचंद्र प्रसाद, मनोज मल्लाहा, भीम पासवान, सुखेंद्र यादव, नागेंद्र सिंह, नीरज सिंह, जितेंद्र कुमार, मैना देवी, तारा देवी, अनिता देवी, कौशल्या देवी और शांति देवी समेत कई लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: रांची के लोगों को जाम से जल्द मिलेगी राहत, ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए यातायात पुलिस का बड़ा कदम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola