मुखिया ने किया सड़क का उदघाटन किया
फोटो कैप्शन 7 बरकट्ठा 1 में - सड़क का उदघाटन करतीं मुखिया ललिता देवी व अन्य. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के सिमराटांड में जर्जर सड़क का निर्माण पूरा हुआ। मुखिया ललिता देवी ने सड़क का उद्घाटन कर ग्रामीणों को आवागमन की बड़ी राहत दी है।
. बरकट्ठा: बेलकप्पी पंचायत के ग्राम सिमराटांड में जर्जर सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिली है. लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस मुख्य सड़क के कारण टोलावासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया. मुखिया ललिता देवी ने कहा कि उनका लक्ष्य गांव की हर मुख्य सड़क और गली को पक्का करना है. पंचायत का चहुंमुखी विकास पहली प्राथमिकता है.
आपके शहर में
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय, रवि गोस्वामी, रणजीत तिवारी, सुरेंद्र साव, संजय भुइया, स्वरूप पांडेय, भागीरथ साव, नंदलाल साव, नरेश ठाकुर, नकुल तुरी, गुलाबी नायक, विशुनधारी नायक, धनेश्वर साव, ज्ञानदीप पांडेय, राहुल पांडेय, महेश भुइयां, मोहन भुइयां, रणजीत पांडेय, छोटन पांडेय, सनीचर भुइयां, बद्री भुइयां, कमल तिवारी, अजीत साव, भोला भुइयां, शिवशंकर साव, खेदु भुइयां, दिनेश साव, अर्जुन साव समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए