सेवानिवृत्त शिक्षक को मित्रों और सहयोगियों ने किया सम्मानित
फोटो कैप्शन- शिक्षक सुनील को सम्मानित करते उनके मित्र और सहयोगी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील कुमार सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग और उनके सहयोगी शामिल हुए।
हजारीबाग: सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक सुनील कुमार सिंह को उनके करीबी मित्र एवं सहयोगियों ने सम्मानित किया. इसे लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सांसद मनीष जायसवाल, महापौर अरविंद राणा, डीएसई आकाश कुमार, बीईईओ नागेश्वर सिंह, विजय राम सहित बड़ी संख्या में सुनील कुमार सिंह के करीबी मित्र एवं सहयोगी उपस्थित थे.
आपके शहर में
शिक्षक कुमार सत्यपाल ने कहा सुनील कुमार सिंह के सेवाकाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान यादगार है. कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया. उपहार दिए गए. कार्यक्रम में बीपीओ रश्मि सिंह के आलावा शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, धीरज कुमार, रविंद्र चौधरी, विष्णु कुमार, पल्लवी सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, राजीव झा, अमित कुमार, मिहिर मिश्रा, रजनीश कुमार, राजेश्वर राम सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए