वैश्य मोर्चा की जिला कमेटी गठित, महेंद्र साहु अध्यक्ष व बिंदु देवी बनीं महासचिव

Updated:
विज्ञापन

महेंद्र साहू और बिंदू देवी.

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने हजारीबाग जिला कमेटी की घोषणा की। महेंद्र प्रसाद साहु को जिलाध्यक्ष और बिंदु देवी को महासचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

Hazaribagh News: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने सोमवार को हजारीबाग जिला कमेटी की घोषणा की. 39 सदस्यीय कमेटी में हेसालौंग के महेंद्र प्रसाद साहु को जिलाध्यक्ष तथा बासाडीह की बिंदु देवी को महासचिव बनाया गया है. कमेटी के 12 पद फिलहाल रिक्त रखे गये हैं. इन पदों पर जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श कर नियुक्ति कर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि तीन सितंबर को कांके में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव और वरीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष ढलन साव तथा केंद्रीय महासचिव रामाशंकर राजन की अनुशंसा के बाद कमेटी की घोषणा की गयी.

कमेटी में इंद्रदेव प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार, संजय कुमार साहु, मोहन साव, दीपक कुमार साहु, रघुवीर महतो, मोहन साव और देवीलाल साव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. विनोद साव, सुनील कुमार चौधरी व पिंटू कुमार उप महासचिव तथा रंजीत प्रसाद, रीतलाल प्रसाद व हेमंत गुप्ता को सचिव बनाया गया है.

लखन प्रसाद, संगीता रानी देवी, विशेश्वर साहु व अन्य को संगठन की जिम्मेदारी दी गयी है. संजय प्रसाद साहु को कोषाध्यक्ष और विनोद प्रसाद को प्रवक्ता बनाया गया है.नवगठित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह 14 सितंबर को हजारीबाग में होगा. इसमें केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola