सेवानिवृत्ति पर शिक्षक सुनील कुमार सिंह को मिला सम्मान, मित्रों और सहयोगियों ने दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक सुनील को सम्मानित करते उनके मित्र और सहयोगी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील कुमार सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग और उनके सहयोगी शामिल हुए.

विज्ञापन

हजारीबाग. सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक सुनील कुमार सिंह को उनके करीबी मित्र एवं सहयोगियों ने सम्मानित किया. इसे लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सांसद समेत कई लोग हुए शामिल

समारोह में सांसद मनीष जायसवाल, महापौर अरविंद राणा, डीएसई आकाश कुमार, बीईईओ नागेश्वर सिंह, विजय राम सहित बड़ी संख्या में सुनील कुमार सिंह के करीबी मित्र एवं सहयोगी उपस्थित थे.

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद

शिक्षक कुमार सत्यपाल ने कहा कि सुनील कुमार सिंह के सेवाकाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान यादगार है. कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया और उपहार दिये गये.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL Scam: हजारीबाग से शैलेश पासवान हिरासत में, पलामू से एक की गिरफ्तारी पहले ही

कई शिक्षक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीपीओ रश्मि सिंह के अलावा शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, धीरज कुमार, रविंद्र चौधरी, विष्णु कुमार, पल्लवी सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, राजीव झा, अमित कुमार, मिहिर मिश्रा, रजनीश कुमार, राजेश्वर राम सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: गड्ढे का पानी पीने को मजबूर कारी चट्टान टोला के ग्रामीण, 3 जलमीनारें महीनों से खराब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola