दस दिन से अंधेरे में पंचरुखी तिलैया टोला, शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

Updated:
विज्ञापन

पंचरुखी तिलैया टोला में जला पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के पंचरुखी तिलैया टोला में ट्रांसफॉर्मर जलने से 10 दिनों से अंधेरा है. ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं और जल्द बिजली बहाली की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

बरकट्ठा. चेचकप्पी पंचायत के पंचरुखी तिलैया टोला के लोग पिछले दस दिनों से भीषण गर्मी और अंधेरे में जीवन गुजारने को विवश हैं. गांव में लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर पिछले 28 अगस्त से जल गया है. इससे पूरे टोले की बिजली आपूर्ति ठप है.

विज्ञापन

डेढ़ हजार आबादी पर बिजली संकट

स्थानीय मुखिया रीता देवी ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. उन्होंने विभाग को बताया कि पंचरुखी तिलैया टोला की कुल आबादी करीब डेढ़ हजार है. यहां बिजली उपभोक्ताओं की संख्या एक सौ है.

पढ़ाई से लेकर पेयजल तक प्रभावित

ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के कामकाज और पेयजल आपूर्ति पर भी विपरीत असर पड़ा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना निर्धारित समय पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी गयी थी, लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई सुधि नहीं ली गयी है.

जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग

मुखिया सहित सभी ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नया 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को इस विकट समस्या से निजात मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola