छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का हल्लाबोल, मंगलवार को डीसी-एसपी कार्यालय का करेगी घेराव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में छात्र समस्याओं और जेएसएससी-जेपीएससी धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा आज समाहरणालय का घेराव करेगी। रघुवर दास होंगे शामिल.

विज्ञापन

हजारीबाग. छात्रों की समस्याओं और जेएसएससी व जेपीएससी से जुड़ी कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा मंगलवार को हजारीबाग में डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव करेगी. कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे निर्मल महतो पार्क से समाहरणालय तक रोड मार्च निकाला जायेगा. इसके बाद समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन

छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग

भाजपा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग करेगी. पार्टी का कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों और जेएसएससी व जेपीएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच होनी चाहिए.

रघुवर दास होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मंच-मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, सांसद-विधायक प्रतिनिधि समेत सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर निर्मल महतो पार्क पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola