सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के पुराना समाहरणालय में शिक्षकों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया.
हजारीबाग. झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है. रविवार को हजारीबाग के पुराना समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
शिक्षा जगत और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने कहा कि सुदिव्य सोनू जमीन से जुड़े नेता थे. निधन से ठीक एक दिन पहले पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भी वे गिरिडीह में स्कूल के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे. उनका अचानक चले जाना शिक्षा जगत और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. राज्य ने एक कर्मठ, समर्पित और युवा सोच वाले मंत्री को खो दिया है. उनका संघर्ष और सेवा हमेशा याद रखी जायेगी.
पुरानी पेंशन के लिए योगदान को किया याद
शिक्षक नेताओं ने कहा कि राज्यकर्मियों के लिए पुरानी पेंशन का मार्ग प्रशस्त करने में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को हमेशा याद किया जायेगा.
श्रद्धांजलि सभा में किशोरी महतो, सुरेश महथा, रविन्द्र कुमार चौधरी, रंजीत वर्मा, रोशन एलन मरांडी, प्रकाश यादव, शिल्पा सुहासिनी, नीलू कुमारी, तुलसी कुमार दास, अशोक यादव, धीरज कुमार, प्रवीण कुमार, ज्योत्सना रंजन, प्रीति मिश्र, अंजुबाला गुप्ता, गोविंद गुप्ता, विनोद कुमार रवि, जिला संरक्षक जितेंद्र कुमार, विष्णु कुमार, लिपिक संघ के संजय कुमार, संदीप कुमार, कृपेश कुमार, शशिकांत शर्मा, कार्तिक पासवान, देवेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से निर्भय कुमार, प्रेमशिला, अनीता कुमारी, बिंदु कुमारी, श्वेता भारती, अनिल कुमार, संजय कुमार, प्रमोद दास, यमुना कुमार, राजा राम रवि, शैलेन्द्र तिवारी, विजय कुमार दास, रविकांत ओम, प्रेमचंद दास, अयाज, संतोष कुमार, दीपिका कुमारी, उर्मिला कुमारी, लीलावती कुमारी और सेवानिवृत कर्मी त्रिभुवन प्रसाद उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए