बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर, हजारीबाग रेफर

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बेल चौक में भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केरेडारी के बेल चौक पर बस और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

केरेडारी. थाना क्षेत्र के बेल चौक के समीप लवली बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान नौवाखाप गांव निवासी संतोष महतो और हेमराज महतो के रूप में हुई है.

विज्ञापन

हजारीबाग जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से हजारीबाग जा रहे थे. इसी दौरान बेल चौक के समीप लवली बस की चपेट में आ गये. हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

सिर में लगी गहरी चोट, मेडिकल कॉलेज रेफर

दोनों युवकों के सिर में गहरी चोट आयी है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola