JSSC CGL Scam: हजारीबाग से शैलेश पासवान हिरासत में, पलामू से एक की गिरफ्तारी पहले ही
JSSC CGL Scam: हजारीबाग से शैलेश पासवान हिरासत में (AI Generated)
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़े परीक्षा घोटाले में CID की जांच तेज हो गई है. टीम ने हजारीबाग से शैलेश पासवान को पकड़ा है, जिससे पूछताछ जारी है. इससे पहले पलामू से भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी.
पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट
आपके शहर में
रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जुड़ी कथित परीक्षा अनियमितता और घोटाला मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सीआईडी की टीम ने हजारीबाग से शैलेश पासवान को पकड़ा है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
पलामू से 1 की हो चुकी है गिरफ्तारी
इससे पहले शनिवार को सीआईडी ने पलामू से कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उससे भी मामले को लेकर पूछताछ की गयी. अब शैलेश पासवान और कुंदन कुमार से मिली जानकारी के आधार पर सीआईडी पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामले में पलामू का युवक कुंदन कुमार गिरफ्तार, सिसई में था प्रखंड कल्याण पदाधिकारी
पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर सीआईडी की जांच लंबे समय से चल रही है. जांच एजेंसी अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. सीआईडी की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए