31 तक नहीं मिला सभी परचाधारियों को दखल

Published at :05 Apr 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
31 तक नहीं मिला सभी परचाधारियों को दखल

खगड़िया : पहले वर्ष 2015 तक ही परचे की जमीन से बेदखल परचाधारियों को जमीन पर दखल दिलाने का लक्ष्य रखा गया था. निर्धारित समय पर सभी परचाधारियों को दखल नहीं दिलाया जा सका. जिसके बाद 31 मार्च 2016 तक यह लक्ष्य रखा गया था. यह समय सीमा बीत गया, लेकिन सभी परचाधारियों को दखल […]

विज्ञापन

खगड़िया : पहले वर्ष 2015 तक ही परचे की जमीन से बेदखल परचाधारियों को जमीन पर दखल दिलाने का लक्ष्य रखा गया था. निर्धारित समय पर सभी परचाधारियों को दखल नहीं दिलाया जा सका. जिसके बाद 31 मार्च 2016 तक यह लक्ष्य रखा गया था. यह समय सीमा बीत गया, लेकिन सभी परचाधारियों को दखल कब्जा नहीं दिलाया जा सका. दखल दिलाने के लिए इस कार्यक्रम को अभियान दखल दहानी का नाम दिया गया था.

एक बार फिर राज्य स्तर इस अभियान की समय सीमा में बढ़ोतरी की गयी है. अब 30 जून 2016 तक हर हाल में परचे की जमीन परचाधारियों को हर हाल में दखल कब्जा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. राजस्व व भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने अभियान दखल दहानी को लेकर सभी जिलों के साथ साथ खगड़िया डीएम को पत्र लिखा है.

जिसमें उन्होंने 31 मार्च तक सभी परचाधारियों को दखल नहीं दिलाये जाने का उल्लेख करते हुए कहा है कि 30 जून तक हर हाल में दखल दहानी अभियान को सफल बनाया जाये. यानी सभी परचाधारियों को जमीन पर दखल कब्जा दिलाने को कहा है.

सूत्र के मुताबिक राज्य स्तर पर हुए समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि अभी भी हजारों परचाधारियों जमीन से बेदखल है, जिसके बाद विभाग ने एक बार फिर इस अभियान को जून माह तक चलाने का निर्णय लिया है. प्रधान सचिव ने ग्राम / पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर चिह्नित परचाधारियों को दखल दिलाने तथा जमीन से बेदखल परचाधारियों की एक बार फिर खोज करने का निर्देश दिया है. सभी शिविर में पुलिस बल के साथ सीओ को स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को दखल दिलाने का निर्देश दिया गया है. पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराने को कहा गया है. ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सकें. विकास मित्र, टोला सेवक के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि के स्तर से प्रचार- प्रसार कराने को कहा गया है. प्रधान सचिव ने प्रत्येक माह के 10 तारिख को दखल दहानी की प्रगति प्रतिवेदन राज्य स्तर पर भेजने के साथ साथ अनुमंडल, जिला तथा प्रमंडल स्तर पर नियमित रूप से इस अभियान की समीक्षा करने को कहा है. ऑपरेशन दखल दहानी को सफल बनाने के लिए वरीय उपसमाहर्ता, डीसीएलआर तथा एसडीओ से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि अभियान दखल दहानी इस जिले में चर्चा का विषय बना रहा है. इस अभियान की प्रत्येक समीक्षा बैठक में सीओ की क्लास लगायी है.
अब 30 जून तक चलेगा अभियान दखल दहानी
राजस्व व भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने अभियान दखल दहानी को लेकर खगड़िया डीएम को पत्र भेजा
दखल दहानी के वरीय अिधकारियों के सहयोग लेने का दिया निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन