जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया : स्थानीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सभागार में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह खेल सामग्री वितरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा समन्यवक टीएन सिंह. जितेंद्र कुमार यादव, सुजीत कुमार सिंह, भरत सिंह जोशी, रोशन भारती, जिला सलाहकार समिति सदस्य, लेखापाल बीएल यादव ने संयुक्त रूप […]
खगड़िया : स्थानीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सभागार में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह खेल सामग्री वितरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा समन्यवक टीएन सिंह. जितेंद्र कुमार यादव, सुजीत कुमार सिंह, भरत सिंह जोशी, रोशन भारती, जिला सलाहकार समिति सदस्य, लेखापाल बीएल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों का स्वागत रंभा कुमारी ने स्वागत गीत गाकर की
. एकल लोक गीत में संगीता कुमारी ने प्रथम स्थान, सुनीता कुमारी ने द्वितीय स्थान, गुनजन कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं मुख्य नृत्य में बाल प्रिंस , अजीत ने प्रथम स्थान, लक्ष्य और गौरव ने द्वितीय स्थान, सुमित और अन्नू तृतीय स्थान प्राप्त किया . एकल नृत्य में आकाश ने प्रथम स्थान, अवधेश कुमार ने दूसरा स्थान, बबलू कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
सभी चयनित लोगों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया गया. प्रखंड के सभी चयनित 59 युवा कल्ब एवं महिला मंडलों को फुटबॉल, बॉलीवॉली व नेट का वितरण किया गया. तथा ग्रामीणों ने खेल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर प्रकाश कुमार, हरेंद्र प्रसाद, अमृता कुमारी, अर्जिता कुमारी, अंकिता कमारी, अंकित सिंह, कृष्णकांत , छोटू ,नीतीश उपस्थित थे. मंच संचालन इंद्रदेव कुमार जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाइड ने किया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




