जैक मैट्रिक में स्टेट टॉपरों का गढ़ हजारीबाग, मगर रैंकिंग में सात पायदान धड़ाम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JAC Matric Result: जैक मैट्रिक परीक्षा 2026 में हजारीबाग जिला सात पायदान फिसलकर 14वें स्थान पर पहुंच गया, हालांकि रिजल्ट 94.9 प्रतिशत रहा. 25048 में से 23772 छात्र पास हुए. डीईओ ने परिणाम को संतोषजनक बताया. जिले के कई स्कूलों के छात्रों ने टॉप 10 सूची में जगह बनाई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

JAC Matric Result: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से गुरुवार को जारी मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में हजारीबाग जिला स्टेट टॉपरों का खजाना बन गया, लेकिन 2025 के मुकाबले सात पायदान नीचे फिसल गया है. राज्य स्तर पर हजारीबाग ने 14वां स्थान प्राप्त किया है. 2025 में हजारीबाग सातवें स्थान पर था. इस बार जिले का रिजल्ट 94.9 प्रतिशत है. 2025 में 94.4 प्रतिशत था. रिजल्ट के मामले में इस वर्ष हजारीबाग को 0.5 प्रतिशत का इजाफा मिला है.

विज्ञापन

25048 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

पूरे जिले में 25048 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 23772 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं. इसमें 15087 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी लाया है. 8205 द्वितीय श्रेणी में हैं और 480 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में मैट्रिक परीक्षा पास की है.

जिले के टॉप 10 स्कूलों के नाम

जिले में टॉप 10 में 15 स्कूलों के नाम शामिल है. इसमें इंदिरा गांधी स्कूल, सरस्वती हाई स्कूल दारू, प्रोजेक्ट हाई स्कूल गेंडा, प्रोजेक्ट हाई स्कूल कंडसार, एसएसभीएम हाई स्कूल बाबू गांव कोर्रा, एसएल जैन स्कूल सिंघरावां,कार्मल गर्ल्स हाई स्कूल, हाई स्कूल गररी कलां व सीएम आदर्श हाई स्कूल इचाक के नाम है. इन स्कूलों के 15 विद्यार्थी जिला टॉप 10 की सूची में है.

इसे भी पढ़ें: जैक मैट्रिक परीक्षा परिणाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

क्या कहते हैं डीईओ

जैक मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद हजारीबाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) प्रवीण रंजन ने कहा परीक्षा परिणाम संतोषजनक है. विद्यार्थियों ने बेहतर रिजल्ट दिया है. छात्रों ने जिले का नाम रौशन किया है.

इसे भी पढ़ें: पलामू के चक की बेटी प्रीति ने रच दिया इतिहास, जैक 10वीं बोर्ड में झारखंड में आठवां स्थान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola