बरकट्ठा में गणपति बप्पा को दी गयी विदाई, निकली शोभायात्रा

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

जुलूस में शामिल श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा में गणपति बप्पा की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। बुधवार को भक्तों ने नम आँखों से गणपति को विदाई दी। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गणपति बप्पा की पूजा संपन्न होने के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली. अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये.

विज्ञापन

लगनवा, बड़ासिंगा, बरकट्ठा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर, बड़ासिंगा मोड़, लोकिया और कोनहारा कला समेत विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी थी. बड़ासिंगा मोड़ स्थित सार्वजनिक चिंतामणि गणेश पूजन महोत्सव समिति की ओर से पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

विसर्जन से पूर्व आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर अमित साव, सुरेश नायक, शंकर साव, अंशु साव, दिलीप साव, उत्तम साव, अजीत कुमार, मुन्ना नायक और हेमलाल पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola