671 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

उपविकास अयुक्त को ज्ञापन देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में झारखंड आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपविकास आयुक्त से मुलाकात की. उन्होंने 671 आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने की मांग की है. यह सूची राज्य सरकार द्वारा दो दिसंबर 2025 को भेजी गई थी.

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हजारीबाग की उपविकास आयुक्त रिया सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि जिले के 671 झारखंड आंदोलनकारियों की सूची राज्य सरकार ने दो दिसंबर 2025 को जिला प्रशासन को भेजी थी. इसके बावजूद अब तक आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित नहीं किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने उपविकास आयुक्त को पत्र सौंपकर 671 आंदोलनकारियों को दशहरा से पहले प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में गणेश कुमार सीटू, प्रवीण मेहता, रोहित प्रसाद मेहता, ईश्वर महतो और जयप्रकाश नारायण शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola